दिल्ली-NCR में बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरे लोग, यलो अलर्ट जारी

0
75

नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today : गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के बाद दिल्ली समेत एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। एनसीआर के कई शहरों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। अभी भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है।

CM Dhami Nainital visit : मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में कैंची धाम बाईपास का निरीक्षण किया

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को फिर से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज हवाओं के साथ जल्द ही वर्षा शुरू हो गई है। वर्षा का यह दौर दिन भर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मौसम में आए बदलाव से कल फिर तापमान कम हो जाएगा। ठिठुरन का एहसास भी एक बार फिर बढ़ेगा।

आज सुबह से दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi-NCR Weather Today) में हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। इससे ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं, तामपान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY