राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से भागदौड़ से बचा जा सकेगा और मानव श्रम की भी बचत होगी। इससे संस्थान, विश्वविद्यालय और राजभवन स्तर पर सम्बद्धता प्रस्तावों की स्थिति को मॉनीटर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा की पोर्टल के लांचिग से राजभवन सहित विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने को प्रयास किया जा रहा है। इस पोर्टल के शुभारंभ से सम्बद्धता देने वाले 05 विश्वविद्यालयों हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की सम्बद्धता प्रक्रिया ऑनलाइन मोड़ में सम्पादित की जायेगी।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा...
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...


/>



/>









