मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आई.एस.बी.टी में जल भराव के कारणों की जाँच करने के निर्देश दिये और जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी पर कारवाई को भी कहा। श्री धामी ने जलभराव वाले स्थानों पर जन निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से भी बात-चीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






