मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। वर्षा के कारण सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुचारू की जाय। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि लक्सर, खानपुर एवं प्रदेश के अन्य ऐसे स्थानों जहां पर कम बरसात के बावजूद भी जलभराव की समस्याएं आ रही हैं, ऐसे स्थानों के लिए ड्रेनेज की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपदों में कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा तैनात की गई फोर्स के बारे में भी जानकारी ली।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






