बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग और गोचर के बीच कमेडा में भारी भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिये बंद हो गया है। बदरीनाथ धाम के लिये आवाजाही करने वाले तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक मार्ग के जरिये यात्रा करवाई जा रही है। अब बदरीनाथ धाम को आने वाले यात्री और अन्य वाहन रुद्रप्रयाग-पोखरी होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे बदरीनाथ धाम को जा सकेंगे। वहीं, भारी बारिश के कारण मालदेवता क्षेत्र में शेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग सरखेत गांव के पास बह गया है। इसके चलते क्षेत्र के कई गांवों का राजधानी से संपर्क कट गया है। उधर, आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 200 से ज्यादा सड़क मार्ग यातायात के लिये अवरूद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए हुये हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के समाचार हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बौछार पड़ने का अनुमान भी व्यक्त किया है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















