टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिन तक भूख हड़ताल करने के बाद अपना बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री देव सुमन का बलिदान दिवस आज बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित जिले के आला अधिकारियों ने टिहरी जेल में श्री देव सुमन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही पौधरोपण भी किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर श्री देव सुमन को पहनाई गई बेड़ियां को दर्शन के लिए रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कहा कि टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। उनके महान आदर्श हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






