उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। पहाड़ी अंचलों में हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है और गाढ़-गदेरे ऊफान पर हैं। वहीं, बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवाजाही में कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग, 12 राज्यमार्ग और करीब 150 ग्रामीण सड़कें भूस्खलन के कारण यातायात के लिये बाधित हैं। ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास अब भी यातायात के लिये अवरूद्ध है और इसे खोलने के प्रयास जारी हैं। विभिन्न स्थानों पर हो रहे भूस्खलन को देखते हुये लोक निर्माण विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर 240 मलबा साफ करने वाली मशीनें लगाई हुयी हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान भी व्यक्त किया है।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






