मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा की

0
151

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा कर अधिकारियों को हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाये। श्री धामी ने कहा कि माह में मुख्य सचिव और प्रत्येक 15 दिन में विभागीय सचिव इसकी मॉनिटरिंग के लिए बैठक करें। वहीं निदेशक आईटीडीए डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर पर जन शिकायत प्रतिदिन सुबह 08 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्ज की जा रही है। पहले यह रात्रि के 10 बजे तक दर्ज की जा रही थी।

LEAVE A REPLY