मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के साथ डेंगू और मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश दिये हैं।

0
134

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 के साथ डेंगू और मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये सम्बन्धित विभागों व जिलाधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और शासन के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद डेंगू और मलेरिया के लक्षण सामने आते हैं। इसके लिये साफ सफाई, दवा आदि के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। इस पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे और इस दिशा में सतर्क रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY