पुष्कर धामी ने टिहरी गढ़वाल के रामलीला मैदान में प्रसिद्ध सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन और विकास के 45वें मेले का उद्घाटन किया

0
150

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कल टिहरी गढ़वाल के रामलीला मैदान में प्रसिद्ध सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन और विकास के 45वें मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालयों और विभागों से निकाली गई झांकियों का अवलोकन किया व कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने 10वीं, 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया और शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को नमन किया। श्री धामी ने नरेन्द्रनगर में सामुदायिक भवन का विस्तारीकरण किए जाने, नरेन्द्रनगर में बस स्टैण्ड के समीप 70 वर्षीय पुरानी जीर्ण-शीर्ण डबल स्टोरी भवन का निर्माण कार्य करवाए जाने एवं नरेन्द्रनगर में बाजार लाईन का पुरातत्व विरासत के रूप में संरक्षण किए जाने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY