देहरादून में आज ड्रोन फेस्टिवल ऑफ इंडिया ने ड्रोन इंडस्ट्रीज मीट का आयोजन

0
131

देहरादून के मालदेवता में आज ड्रोन फेस्टिवल ऑफ इंडिया ने ड्रोन इंडस्ट्रीज मीट का आयोजन किया। ड्रोन मीट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने शिरकत की। उन्होंने यहां अलग-अलग तरह के ड्रोन का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों में पैराग्लाडिंग और पैरा मोटर्स का प्रदर्शन किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा न्यू ड्रोन पॉलिसी को इस तरह से निर्मित किया गया है ताकि ड्रोन टेक्नोलॉजी का पूरा लाभ देश को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन भारत की जो परिकल्पना की है वह साकार हो रही है।

LEAVE A REPLY