केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे से प्रदेश के तीन स्थानों के लिए नई हवाई सेवा और 18 नए हेलीकॉप्टर मार्ग शुरू करने की घोषणाएं की।

0
145

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे से प्रदेश के तीन स्थानों के लिए नई हवाई सेवा और 18 नए हेलीकॉप्टर मार्ग शुरू करने की घोषणाएं की। उन्होंने देहरादून हवाई अड्डे में अंतरराष्ट्रीय स्तर सुविधाएं विकसित करने की भी घोषणाएं की। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश में विभिन्न हेलीसेवाओं का फ्लैग ऑफ के दौरान उन्होंने ये घोषणा की। श्री सिंधिया ने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच है कि आम आदमी भी आसानी से हवाई यात्रा कर सके। इसी सोच को धरातल पर उतरने के लिए देशभर में वायु संपर्क मार्ग बढ़ाए जा रहे हैं। हवाई अड्डों का विस्तारीकरण, उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले देहरादून हवाई अड्डे में प्रति घंटा 250 व्यक्ति आवाजाही कर सकते थे, यह क्षमता भी अब बढ़कर 1200 व्यक्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखण्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन और पर्यटन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसी सोच के चलते उत्तराखण्ड में हवाई यात्रा की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड में एवियेशन टर्बो फ्यूल (एटीएफ) में लगने वाले वेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 2 परसेंट कर दिया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि देशभर से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को नई टर्मिनल बिल्डिंग में उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के भी दर्शन होंगे। यहां उत्तराखण्ड के चार धाम, ब्रहमकमल सहित तमाम कला संस्कृति के पक्ष प्रदर्शित किए गए हैं। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY