मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में सम्बंधित अधिकारियों के साथ आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

0
137

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में सम्बंधित अधिकारियों के साथ आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को पुर्नस्थापना कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग व PMGSY के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर बंद सड़कों को खोलने और 15 दिन के भीतर जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत और पेयजल लाइनों को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डुंगरीपंत-छांतीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग को लेकर जिलाधिकारी को जांच करने और दोषी पाये जाने वाले के विरुद्ध निलंबन करने की कार्रवाई के निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY