नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा है कि भारत का अचल सम्पत्ति बाजार एक ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने की उम्‍मीद

0
138

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा है कि भारत का अचल सम्पत्ति बाजार एक ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने की उम्‍मीद है और 2030 तक इस क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्‍पाद में 18 से 20 प्रतिशत तक योगदान होगा। मुम्‍बई में भारतीय उद्योग परिसंघ- सीआईआई के अचल सम्पत्ति और अवसंरचना कॉन्‍क्लेव 2021 के 13वें संस्‍करण को सम्‍बोधित करते हुए श्री कांत ने कहा कि मकानों की बिक्री में सुधार हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि रीयल एस्‍टेट कम्‍पनियों के लिए स्‍मार्ट सिटी परियोजना में बेहतर अवसर उपलब्‍ध होंगे, जिसका लक्ष्‍य एक सौ स्‍मार्ट शहरों का निर्माण करना है। श्री कांत ने कहा कि अचल सम्पत्ति क्षेत्र और इसके हितभागी सबके लिए आवास उपलब्‍ध कराने के लिए सरकार के प्रयासों में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY