मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना का संशोधित शासनादेश जारी किया

0
149

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना का संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत ₹50000 तक ऋण और ₹20000 तक अधिकतम अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा 5 श्रेणियाँ क्रमश: A, B, B+, C और D निर्धारित की गई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री_स्वरोजगार_नैनो_योजना का मकसद प्रदेश में छोटे उद्यमी एवं व्यापारियों को आत्मनिर्भर और उन्हें मजबूत करना है। इस योजना में ऋण सीमा बढ़ाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी छोटे व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

LEAVE A REPLY