पिछले 7 दिनों से सड़क बंद होने के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद

0
144

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी-नीति सीमा राजमार्ग को बीआरओ ने यातायात के लिए खोल दिया है। बता दें कि पिछले 7 दिनों से सड़क बंद होने के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद थी। बता दे इस बार अक्टूबर महीने में बारिश ने भारी तबाही मचाई  थी ।

अमूमन यह देखा जाता है कि अक्टूबर के महीने में मानसून खत्म हो रहा होता है। ऐसे बहुत ही कम बारिश की संभावना का अनुमान होता है लेकिन इस बार अक्टूबर महीने में आई बारिश ने पिछले 137 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान नैनीताल में हुआ जहां पर लोगों के घरों में पानी घुस गया साथी कई लोगों की मौत भी हो गई।

 

LEAVE A REPLY