उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए

0
181

उत्तरकाशी जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के बड़ाहट रेंज के ग्रामसभा उत्तरों के जंगल में मुक्ता टॉप पर था। भूकंप के कारण नालदा गांव में तीन आवासीय भवनों में दरारें आने की सूचना है। जिले में भूकंप से जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY