राज्य सरकार सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उठाने जा रही है ये कदम

0
122

अंकिता हत्याकांड के बाद राज्य सरकार काम काजी महिलाओ की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर नज़र आ रही है खास तोर से उन महिलाओ के लिए जो होटलो,रिज़ॉर्ट मे काम करती है। इसी को लेकर उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनका तुरंत रेजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर को भी मजूबत बनाने का आदेश दिया । महिला सुरक्षा को लेकर सचिवालय में शुक्रवार को  एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं रोजगार-स्वरोजगार से जुड़ें, ऐसे मे सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने होंगे। महिला कर्मचारियों   की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए  विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए। इसके साथ ही नियमों के तहत महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलना सुनिश्चित किया जाए।

वही इससे पहले मुख्यसचिव द्वारा राजस्व वाले इलाकों की कानून व्यवस्था पुलिस को सौंपने को लेकर  बड़ी बैठक की गई। जिसमें मुख्यसचिव एस एस संधू ने अधिकारियों को ऐसे इलाको को चिंहित करने के आदेश दिये जहाँ कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राजस्व के हाथ मे है।

इसके अलावा अंकिता हत्या कांड के खुलासे के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को रिज़ॉर्ट और  होटलो मे काम करने वाली  महिलाओ की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के आदेश दिया था।

LEAVE A REPLY