कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने कहा है कि किसानों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नेफर्ड क्रय केंद्रों को हटाने के निर्देश दिये। आज रुद्रपुर में कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 को लेकर बैठक की। बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने रेखा आर्य को धान क्रय और भुगतान समेत अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। किसानों की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की नेफर्ड के क्रय केंद्र अब नहीं रहेंगे। आपको बता दें कि जिले में धान के 200 क्रय केंद्र बनाये गए हैं। इनमें आर.सी.एफ, यू.सी.एप और नेफर्ड सहित कई अन्य समितियां शामिल हैं।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और उनके उचित समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की ज़्यादातर आबादी कृषि एवं इससे संबंधित कार्यों पर निर्भर है। राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि, बागवानी के साथ औषधीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को ₹3 लाख रूपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है।
















