मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स और उनके  प्रशिक्षकों को सम्मानित किया

0
125

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स और उनके  प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेलों और खिलाड़ियों के व्यापक हित में नई खेल नीति के साथ ही अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं।

वही कुछ दिन पहले राज्य में खेलों और खिलाड़ियों की प्रगति के लिए के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उन्नयन योजना का उद्घाटन किया था । राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की   थी

योजना के तहत हर जिले से करीब 8 से 14 आयु वर्ष के 150 लड़के व 150 लड़कियो का चयन किया गया है। इसी तरह प्रदेश से लगभग 3900 छात्रों का चयन हुआ है । जिन्हे सरकार की तरफ से हर महीने 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को चेक वितरित किए थे

LEAVE A REPLY