स्वास्थ्य मंत्री Dr Dhan Singh Rawat ने आज देहरादून के प्रेमनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1 से 19 वर्ष के लगभग 43 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। उधर, रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉ.एच.सी.एस. मार्ताेलिया ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के 1 हजार 627 आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, महाविद्यालय व तकनीक शिक्षण संस्थाओं में लक्षित आयु वर्ग के कुल 64 हजार 332 बच्चों को एल्बेंडाजौल की दवा खिलाई जाएगी। डॉ मार्ताेलिया ने कहा कि शरीर में कृमि होने से बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक विकास बाधित होता है, इस समस्या के समाधान के मद्देनजर कृमि मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजौल दवा खिलवाने के लिए भरसक प्रयास करने होंगे।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






