बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा आज अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की

0
156

बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज जिला योजना की बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के साथ ही पानी, बिजली और नेटवर्क व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य व शिक्षा का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि के साथ ही पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को सोलर लाईटों की जॉच कराने और उनकी मेंटेनेन्स व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षा प्रस्ताव बनाने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY