सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मॉनसून सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये

0
142

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मॉनसून सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये हैं। देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सड़कों के निर्माण से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने को कहा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत बार्लाेगंज चामासारी, क्यारा धनौल्टी, मोटीधार मसराना, बुरासखण्डा गढ़ जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के अनुमति और निर्माण कार्याे में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने रिस्पना और बिन्दाल नदी सहित गल्जवाड़ी व खैरी मानसिंह क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्याे के लिए भी योजनाबद्ध रुप से कार्य करने के निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY