निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरने की अधिसूचना जारी की

0
130

राष्ट्रपति चुनाव के बाद आप इलेक्शन कमिशन की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी तिथि जारी कर दी गई है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने अपने उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन शुरू कर दी है। जहां एनडीए की ओर से मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सेना के किसी अफसर को उम्मीदवार बनाने की कवायद शुरू हो रही है तो वही विपक्ष की ओर से अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है। लेकिन इतना जरूर है इस बार भी विपक्ष कि सभी पार्टियां एक साझा उम्मीदवार देने की कोशिश करेगी।

बता दे निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरने की अधिसूचना आज जारी की। जिसके  मुताबिक 19 जुलाई तक नामांकनपत्र भरे जा सकते है।तो वही  मतदान 6 अगस्त को होगा।
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्य करते हैं। दोनों सदनों के सदस्यों की कुल संख्या 788 है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY