भारी बारिश के चलते कई आवासीय भवनों और वाहनों को नुकसान

0
161

उत्तरकाशी जिले में बीती रात हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते कई आवासीय भवनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। जिले में कई ग्रामीण संपर्क मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन व पुलिस बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

मोरी बाजार में मलबा आने से कई भवन क्षतिगस्त हुए। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर भूस्खलन के चलते खनेड़ा और डबरकोट में आवाजाही हेतु बंद है। नौगांव-देहरादून हाइवे पर नौगांव चौकी के पास मलवा आने से बंद। मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग भी बंद, सड़क खोलने में जेसीबी मशीन जुटी। पुरोला में कमल नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गई है। दादी किस

बता दे कि मानसून बहुत पहले ही आ चुका है ऐसे में प्रदेश  में भारी बारिश हो रही है और जिसमें  प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ भी अलर्ट  मोड़ पर है

 

 

LEAVE A REPLY