महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच में तेजी लाये:मुख्यमंत्री

0
117

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज देहरादून में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के सबंध में समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चत की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं।

धामी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बात कर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती हो। महिला मित्र प्रकोष्ठ की स्थापना की जाए। उन्होनें कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। महिलाओं से जुड़े संगठनों से नियमित सम्पर्क रखा जाए। सिस्टम इस प्रकार का हो कि महिलाओं का इसके प्रति विश्वास बढ़े और वे अपनी शिकायतें बिना संकोच के दर्ज करा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ता महिलाओं से भी समय-समय पर फीडबैक लिया जाए और पुलिस की वेबसाइट पर अपराधियों के नामों की लिस्ट अपलोड की जाए। महिला अपराधों से संबंधित मामलों की जिलों में जिलाधिकारी स्तर पर लगातार समीक्षा की जाए।

LEAVE A REPLY