केेंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को मिलें

0
146

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि केेंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को मिलें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जन प्रतिनिधियों से समन्वय कर विकास योजनओं को धरातल पर उतारे और अंतिम व्यक्ति को विकास योजनाओं की मुख्य धारा से जोडे़ें। आज उधमसिंह नगर में आयोजित दिशा समिति की बैठक में श्री भट्ट ने ये बात कही। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं के विभागवार समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए विकास कार्यों को गुण़वत्ता के साथ त्वरित गति से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके अंतर्गत जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण होना है।

LEAVE A REPLY