जम्मू-कश्मीर में पीओके के पास घुसपैठ रोकने की कोशिश में सेना के जवान जसवीर सिंह शहीद हो गए हैं। यह जानकारी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश की रक्षा के लिए आपने जो अदम्य साहस दिखाया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धाम नहीं भारतीय जवान के शहीद होने पर श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि देवभूमि को वीरों की भूमि कहा जाता है यहां पर हर परिवार से एक न एक व्यक्ति सैनिक परिवार से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ सालों से देखा है की उत्तराखंड के कई जवानों ने देश के रक्षा के खातिर अपनी जान गवाही है और उनके इस अदम्य साहस को आज भी पूर्व प्रदेश नहीं भूलता है और उनका यहा कार्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी रहता है।















