धनोल्टी: बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर पहुंचते हैं स्कूल

0
135

डामणी गांव के बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर पहुंचते हैं स्कूल  यह हाल धनोल्टी विधायक और ब्लाॅक प्रमुख के पड़ोस के गांव का है जहां आज भी सड़क नहीं है

टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा के अंर्तगत सुवाखोली-अलमस-भवान स्टेट हाइवे से लगे गवाणा गांव की तीन बड़ी बस्तियां डामणी, तुरियाडू और तोगी आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। थान गांव निवासी धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार इसी गांव के पड़ोसी हैं। जबकि ब्लाॅक प्रमुख सीता रावत की क्षेत्र पंचायत भी इन्हीं गांव का हिस्सा है। बावजूद इसके गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर शासन-प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। आलम यह है स्कूली बच्चे गांव के बीचोंबीच बह रही द्वली और गुच्चू नदी को पार कर स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग और नदी पर पुल न बनने पर अब आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY