मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने के दिये निर्देश

0
136

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पूरी करने के साथ ही जल्द अभियान को शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लगाया जाना है। उन्होंने सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैण्डल का प्रयोग कर अभियान का प्रचार करने को कहा। श्री धामी ने कहा कि गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। कांवङ यात्रियों को भी तिरंगा के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रतिभाग करने के बाद ये जानकारी दी। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा में जन सहभागिता सबसे जरूरी है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा राज्य के सभी स्कूलों को इस अभियान से जोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY