द्रौपदी मुर्मू होगीं देश की नई राष्ट्रपति

0
138

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित किया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने विजेता घोषित किया. कुल वोट 4754 पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है.

बता दें कि जैसी ही द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा हुई वैसे ही सबसे पहले उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी उसके बाद अमित शाह ने भी ट्वीट करके उन्हें जीत की बधाई दी इसके बाद सभी मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने भी मुर्मू के इस जीत के लिए बधाई दी वही विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा  ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की  बधाई दी । वही द्रौपदी मुर्मू का नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास में गए और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

LEAVE A REPLY