देहरादून- विदेश नागरिकों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले फर्ज़ी कॉल सेंटर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए UttarakhandPolice STF, साइबर क्राइम पुलिस ने ₹1.26 करोड़ कैश बरामद कर 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 245 लैपटॉप, 61 कंप्यूटर सीज़ किये।
अभियुक्तगणों द्वारा A To Z Solution नाम से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की सर्विस देने के नाम पर अमेरिका और कनाडा निवासियों को जाल में फंसाकर साइबर धोखाधड़ी की जाती थी।
बता दें कि बहुत दिनों से पुलिस को फर्जी कॉल सेंटर होने की सूचना मिल गई थी लेकिन इसे पुख्ता करने के लिए पुलिस द्वारा सबूत जुटाए गए और जब या साबित हो गया कि या कॉल सेंटर फर्जी है तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. उत्तराखंड में यह नई बात नहीं है कि फर्जी कॉल सेंटर सेंटर खुले हैं. ऐसे कई मामले पिछले कुछ सालों में देखे गए हैं .
















