नई टिहरी में ‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य पावर-2047 बिजली महोत्सव‘ का हुआ आयोजन

0
150

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत नई टिहरी में ‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य पावर-2047 बिजली महोत्सव‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्युत योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण, विद्युत शक्ति, ऊर्जा व्यवस्था, डीज़ल का खर्च व पर्यावरण को बचाने के लिए सोलर पंप लगाने जैसे सात विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही लघु फिल्म व क्षेत्रीय भाषा में वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। बिजली महोत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्युत क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY