19 साल की अंकिता के तीनों अपराधियों के खिलाफ एसआईटी द्वारा आज चार्जशीट दाखिल कर दी गई। एसआईटी प्रमुख एडीजीई मुरुगेशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसआईटी ने अपने लगभग 500 पन्नों की चार्जशीट में करीब 100 गवाह बनाने के साथ 30 से ज्यादा दस्तावेजी सबूत शामिल किए हैं
एसआईटी द्वारा चार्जशीट को आईपीसी की धारा 302 201 120बी 354 क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अनुसार फाइल किया गया है इसमें तमाम वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतो को भी रखा गया है फिलहाल इस वक्त चार्जशीट अभियोजन कार्यालय को भेजी गई है । कोर्ट में 2 दिन बाद यानी सोमवार के दिन चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
22 दिसंबर को तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी को 3 महीने पूरे हो चुके हैं इससे पहले चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य था इसके बाद मुकदमे का ट्रायल किया जाएगा
वही वीआईपी लोगों का नाम पता करने के लिए एसआईटी ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की है पुलकित और सौरव द्वारा इसके लिए हामी भर दी है लेकिन अंकित द्वारा इसके लिए लगभग 10 दिन का समय मांगा था जिसकी सुनवाई 22 तारीख को होगी अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर है कि कोर्ट क्या निर्णय लेता है
बता दे 220 सितंबर को मंत्रा रिसॉर्ट से बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने आई पौड़ी की रहने वाली अंकिता भंडारी अचानक कहीं गायब हो गई थी पहले राजस्व पुलिस ने जांच मे सयोग नहीं किया उसके बाद जांच नियमित पुलिस को सौंपी दी गई














