देहरादून जिले में आज तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की हुई मौत

0
130

:राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं रविवार के दिन अलग-अलग दो सड़कों हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. थाना पटेल नगर (Dehradun Police Station Patel Nagar) क्षेत्र के अंतर्गत शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. सड़क हादसे में व्यक्ति और बाइक सवार दोनों छात्रों की मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .

वहीं दूसरा मामला थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत बल्लीवाला फ्लाईओवर का है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार रेलिंग से टकरा गया,जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

LEAVE A REPLY