मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषभ पंत ने जिस तरह से बेहद सामान्य परिस्थितियों में अपने संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को पूरा किया, उससे सभी को प्रेरणा मिलेगी।पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित करने से राज्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।
वही इससे पहले एकता बिष्ट को भी उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था । अब एक बार फिर पर इस प्रकार की ओर से क्रिकेटर को ही उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है
















