प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर

0
112

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है। वही उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम, हर्षिल, मां गंगा का शीतकाली प्रवास मुखवा, धराली, झाला, सुखी, दयारा सहित उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि लम्बे समय से कोरी ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी होने से अब शीतलहर की सम्भावना कम होगी। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाई क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। गंगोत्री मंदिर समिति के सहसचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में नये साल में तीसरे दिन गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हो रही है।
Uttarkashi Police Uttarakhand D.M. Office Uttarkashi

LEAVE A REPLY