AIIMS ऋषिकेश शुरू करेगा देश का पहला एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स

0
105

ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने से पहले इसी साल से एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू कर देगा। इस कोर्स के तहत अभ्यर्थी को अमेरिका और इजरायल के विशेषज्ञों की मदद से नालेज, स्किल और डिसीजन मेकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह सब हेली इमरजेंसी मेडिकल सिस्टम (हेम्स) के अंतर्गत हेली सिम्युलेटर स्थापित करने से ही संभव होगा। यह सिस्टम एक वर्ष के भीतर स्थापित हो जाएगा, जो हेली इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर के रूप में काम करेगा। डीआरडीओ इसमें तकनीकी और एम्स चिकित्सकीय सहयोग प्रदान करेगा। भविष्य में देश के भीतर कहीं भी हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होती है तो इसके लिए प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार एम्स ऋषिकेश को ही होगा। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स कराने वाला ऋषिकेश एम्स देश का पहला सेंटर होगा। एम्स में हेम्स प्रोजेक्ट टीम के इंचार्ज डा. मधुर उनियाल ने बताया कि इस योजना के तहत एम्स के स्तर पर सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
AIIMS Jodhpur AIIMS New Delhi

LEAVE A REPLY