देश भर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में उत्तराखंड में भी , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धाभक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में भी सुबह से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गये हैं। देर शाम को कई मंदिरों में कृष्ण जन्म का नाटक मंचन और झांकियों की तैयारी है। हालांकि, देहरादून समेत, प्रदेश में कुछ लोग यह त्योहार कल मनाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का संदेश दिया। वहीं, अल्मोड़ा में जन्माष्टमी हर्षाेल्लास के साथ मनाई जा रही है। पर्वतीय अंचल में प्रचलित पंचांग के अनुसार आज गुरूवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। वही इस दौरान सरकार द्वारा छुट्टी भी घोषित की गई है
















