मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जोशीमठ भू धंसाव को लेकर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
116

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज देहरादून में जोशीमठ भू धंसाव को लेकर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस समय एक-एक क्षण बहुत महत्वपूर्ण है, प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। मुख्य सचिव ने राहत शिविरों में पेयजल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में टूटी पेयजल, सीवर और विद्युत लाइनों को भी दुरूस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ संधु ने कहा कि भू-धंसाव क्षेत्र में Toe Erosion को रोकने के लिए आज से ही कार्य शुरू किए जाए और गिरासू भवनों को शीघ्र ध्वस्त किया जाए। इसके सिउन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेषज्ञों आदि को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने में समय न लगे।

LEAVE A REPLY