रुद्रप्रयाग के चार हजार सात सौ उन्चालीस उम्मीदवारों ने रैली में प्रतिभाग किया

0
128

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के चार हजार सात सौ उन्चालीस उम्मीदवारों ने रैली में प्रतिभाग किया। एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63 हजार 360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी और ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के के पंजीकरण कराया है। उधर, कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए अल्मोड़ा के रानीखेत में कल से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के हजारों युवाओं ने तकनीकी और क्लर्क के पदों के लिए भर्ती रैली में भाग लिया।

LEAVE A REPLY