पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज विधायक प्रीतम सिंह पंवार, टिहरी के जिलाधिकारी, गढ़वाल परिक्षेत्र के डीआईजी, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और SDRF के सेनानायक के साथ कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता व उसके आस-पास आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
पुलिस महानिदेशक ने स्थानीय पुलिस और SDRF के रेस्क्यू और रिलीफ कार्यों का अवलोकन कर आपदा में किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रमीणों के लिए शीघ्र वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार करने और लापता चल रहे व्यक्तियों की निरंतर तलाश के लिए भी SDRF Uttarakhand Police को निर्देश दिए।
बता दे उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ जिसके कारण कई जगह भारी तबाही हो गई खासकर राजधानी देहरादून में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ जहां मालदेवता की तरफ पी पी सी एल में कई घर नष्ट हो गए । मिली जानकारी के अनुसार अब तक 4 लोगो की मौत हो चुकी और लगभग 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं
















