चमोली जिले के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्याे की समीक्षा की

0
130

चमोली जिले के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत द्वितीय चरण के लिए स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दूसरे चरण में अवशेष योजनाओं की डीपीआर 10 सिंतबर से पहले स्वीकृत करने को कहा। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं के टेंडर नही हुए है, उनके तत्काल टेंडर करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

LEAVE A REPLY