प्रदेश के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, धारचूला देहरादून या हरिद्वार और नैनीताल में नए डॉप्प्लर रडार लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि मुक्तेश्वर में अब तक राज्य का एकमात्र डॉप्प्लर रडार काम कर रहा है। वहीं सुरकंडा में लगा राडार इस महीने के अंत तक काम करना शुरू कर देगा। इसी तरह लैंसडाउन में भी डॉपलर रडार लगाया जाना है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि नए डॉप्प्लर रडार के लगने से मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि यह जो इलाके हैं यह काफी संवेदनशील इलाके माने जाते हैं यहां पर अगर कोई बड़ी घटना होती है तो काफी जान मान का नुकसान हो सकता है: अतः इसी जान मन के नुकसान को रोकने के लिए मौसम विभाग की और से इन सभी संवेदनशील इलाकों में टावर लगाए गए हैं ताकि समय रहते सूचना मिल सके और लोगों प्रशासन को सचेत किया जाए।
















