IG फायर सर्विस अजय रौतेला सेवानिवृत्त हुए

0
121

अजय रौतेला, IG फायर सर्विस आज अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री अजय रौतेला द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्याे की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अन्त में श्री अजय रौतेला ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वह अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके। श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir द्वारा श्री अजय रौतेला को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

श्री अजय रौतेला ने वर्ष 1990 में प्रान्तीय पुलिस सेवा जॉइन करने के उपरान्त कानपुर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रूद्रप्रयाग जैसे जनपदों में नियुक्त रहकर अपना अतुल्य योगदान दिया गया। आप वर्ष 2005 को भारतीय पुलिस सेवा में इंडक्शन हुये तथा भारत सरकार द्वारा आपको वर्ष 2001 बैच आवंटित किया गया। आप वर्ष 2015 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने के उपरान्त गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारी एवं अपर सचिव गृह के पद पर नियुक्त रहे तथा वर्ष 2019 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर गढ़वाल परिक्षेत्र व कुमाऊँ परिक्षेत्र प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक फायर एवं महा समादेष्टा होमगार्ड व सिविल डिफेन्स के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। भारत सरकार द्वारा आपकी सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2010 में पुलिस पदक तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए वर्ष 2017 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ।

LEAVE A REPLY