विधानसभा में भर्ती मामले को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी मीडिया के मुताबिक हुई इस दौरान उन्होंने कहा की विधानसभा में जितनी भी भर्तियां हुई है उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं को भरोसा दिलाया की वह किसी भी सूरत में निराश ना हो वह इन भर्तियों में हुई अनियमितता को लेकर कड़े से कड़े कदम उठाएंगी।
ऋतु खंडूरी आगे कहा कि वह विधानसभा में अनियमित भर्ती मामले को लेकर गंभीर है और उसके लिए उन्होंने दो बढ़े निर्णय लिए है । उन्होंने विशेषज्ञ जांच कमेटी गठित की है जिसमें पूर्व अधिकारी दिलीप कुमार कोटिया अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सदस्य, अमरेंद्र सिंह नायला सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह कमेटी 1 महीने के अंदर भर्तियों में हुई अनियमिता की जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौपीगी। वही वर्तमान विधानसभा सचिव मुकेश सिंगल को जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है । इसके साथ ही उन्हें जांच कमेटी का पूरा सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया है।
पत्रकारों के साथ बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि विधानसभा में हुई भर्ती की जांच नही 2019 और 2016 से होगी या जांच जब से उत्तराखंड बना था तब से अब तक होगी। जिसमें 2000 से लेकर 2012 और 2012 से लेकर अब तक । यानी 2 फेज में यहाँ जांच होगी
















