केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री Ajay Bhatt ने उत्तराखंड की भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए जिलों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत पर बल दिया है। आज ऊधमसिंहनगर के रूद्रपुर में उन्होंने कहा कि छोटे जिलों के निर्माण से विकास को गति मिलती है।
विधानसभा भर्तियों में बरती गई अनियमितता के लिए गठित जांच समिति को सही ठहराते हुए रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि गलत तरीके से नियुक्ति पाने वाले चाहे किसी राजनेता का भाई हो या किसी सिविल सर्विस अधिकारी का रिश्तेदार, जांच समिति का निर्णय सर्वमान्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने किसी का हक मारने का काम किया है, वे सजा के हकदार हैं।
File photo
















