कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल चेतना यात्रा को हरी झंडी दिखाई

0
113

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं का खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रदर्शन बताता है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य और देश में खेल को महत्व दिया है वही विश्व पटल पर भौतिक व आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुआ है।

आज कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल चेतना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। कोटद्वार से शुरू होकर यह यात्रा गढ़वाल मंडल के पौड़ी, चमोली, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून जिलों का भ्रमण करेगी।

यात्रा का मकसद बच्चों में खेल भावना का विकास करना है और खेलों के प्रति उनमें उत्साह भरना है। यात्रा के दौरान लोगों और युवाओं को खेल, पर्यावरण, लोक संस्कृति, पर्यटन, नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के लिए जागरूक कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि कुमाऊं मंडल के उधमसिंहनगर से 25 मई को यात्रा शुरू हुई थी।

LEAVE A REPLY