खेलो इंडिया के अन्तर्गत नॉर्थ जोन ‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का हुआ शुभारंभ

0
113

राज्यपाल गुरमीत सिंह  ने आज देहरादून में खेलो इंडिया के अन्तर्गत नॉर्थ जोन ‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया मुहिम खेलों के प्रति जागरुकता लाने के लिए बहुत बड़ी पहल है। इसके तहत देश के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के इस स्वप्न को साकार करने के लिए हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसमें खेल भी महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और शक्तिशाली भारत बनने के लिए हमें खेलों में भी नये मुकाम हासिल करने होंगे और हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ भी रहे हैं। 06 से 09 सितम्बर तक चलने वाले नॉर्थ जोन वुमेन जूडो टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड सहित उत्तर क्षेत्र के 08 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

LEAVE A REPLY