कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून मे 01 अक्टूबर से शुरू होने जा रही धान की खरीद की सभी तैयारियां की विभागीय अधिकारियों को पूरी करने के दिए निर्देश

0
135

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य  ने आज से देहरादून में आगामी एक अक्टूबर से प्रदेश में शुरू होने जा रही धान की खरीद की सभी तैयारियां विभागीय अधिकारियों को पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य धान का मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपये किया गया है, साथ ही प्रदेश में चावल खरीद का लक्ष्य 9 लाख मीट्रिक टन रखा गया है।

उन्होंने विभिन्न धान खरीद केंद्रों पर चौकीदार, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे सीजनल स्टाफ की नियुक्ति करने के साथ ही सभी केंद्रों पर धान खरीद के लिए कांटे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद किसी तरह से प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि आपदा संभावित जिलों में तीन से पांच माह का राशन गोदामों में रखा गया है।

LEAVE A REPLY